उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया इंडिगो का विमान…सभी यात्री सुरक्षित

admin
admin
2 Min Read

मेंगलुरु । मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से गुरुवार सुबह पक्षी टकरा गया, जिसके बाद उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। दरअसल पक्षी विमानन कंपनी ‘इंडिगो के विमान के पर से टकरा गया, जो उड़ान भरने को तैयार था। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित कर उड़ान रद्द करा दी ।
घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया। इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में, यात्रियों को बेंगलुरु से आए दूसरे विमान से दुबई ले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं। एमएआई के अधिकारियों ने बताया कि उड़ान 6ई1467 (जिसे सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी) ‘टैक्सीवे से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई।
पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और सुबह साढ़े आठ बजे विमान ‘एप्रन (विमानों को खड़े किए जाने की जगह) पर लौट आया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इसके बाद इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान संख्या 6ई5347 से (सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर) बेंगलुरु जाना था। दुबई के लिए विमान पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुआ।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image
Share this Article