क्या तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता होगा, एक्टर ने कह दी इतनी बड़ी बात….

admin
admin
3 Min Read

सेलिब्रिटीज के बीच अफेयर की खबरें चर्चा में छाई रहती हैं। कुछ समय से दो सितारों का नाम जोड़ा जा रहा है। ये हैं ग्लैमर वर्ल्ड के न्यूली रूमर्ड कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया काफी समय से चर्चा है कि तमन्ना और विजय एक-दूसरे के प्यार में हैं। अभी तक इस खबर पर मुहर दोनों ने लगाई तो नहीं है, लेकिन उनका साथ में अक्सर स्पॉट होना, ये गवाही देता है कि वाकई उनके बीच कुछ तो पक रहा है। खैर, अब एक्टर गुलशन देवैया ने उनके रिश्ते पर रिएक्शन दिया है।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

तमन्ना-विजय के रिश्ते पर क्या बोले ‘दहाड़’ एक्टर?

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जो ‘दहाड़’ के ट्रेलर लॉन्च का था। वायरल वीडियो में गुलशन को अपने को-एक्टर विजय वर्मा को तमन्ना का नाम लेकर चिढ़ाते हुए देखा गया था। महज इसी वीडियो से फैंस उनके रिश्ते को कन्फर्म मान रहे थे। अब गुलशन ने इस बारे में बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में गुलशन ने कहा, “हां, मैंने तमन्ना का नाम लेकर मजाक किया था और ये वायरल हो गया था और इस चीज को उसने स्पोर्टिंगली लिया। हम दोस्त हैं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मैं कभी भी उन्हें नीचे नहीं रखना चाहूंगा। मैं जानता हूं कि मैं उन्हें थोड़ा बहुत चिढ़ा सकता हूं। ये सीमा के अंदर सही भी है। रियलिटी में तो मैं उन्हें इससे ज्यादा चिढ़ाता हूं।”

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

क्या वाकई एक-दूसरे के प्यार में हैं तमन्ना-विजय?

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

गुलशन ने तमन्ना और विजय के रूमर्ड अफेयर पर भी कमेंट किया और इशारों-इशारों में उनके रिश्ते पर मुहर लगाई है। ‘बधाई हो’ एक्टर ने कहा, “मुझे कोई आइडिया नहीं है। मैं तो उनसे मिला तक नहीं। मैंने बस मीडिया रिपोर्ट्स में ये सब देखा और उनकी साथ में फोटोज देखी हैं और मजाक करना शुरू कर दिया। मेरे कन्फर्म करने की बजाय उनका चेहरा बहुत कुछ कहता है। कुछ तो है। क्या है ये नहीं पता। उन्हें देखकर लगता है कि उनकी के मिस्ट्री बहुत अच्छी है। मुझे यकीन है कि इसका कुछ मतलब है।”बता दें कि, गुलशन ने फिल्म ‘दहाड़’ में विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया है। ये फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image
Share this Article