दुल्हन ने मांगे दहेज में दो लाख रुपये, दूल्हें का परिवार पहुंचा पुलिस थाने 

admin
admin
2 Min Read

 हैदराबाद । तेलंगाना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने शादी होने से चंद मिनटों पहले विवाह से मना कर दिया। दरअसल हैदराबाद के बाहरी इलाके में शादी होने वाली थी। दुल्हन ने दूल्हे के परिवार से दो लाख से ज्यादा की डिमांड की थी। आदिवासी समाज में दुल्हन को भी दहेज देने की प्रथा है। आदिवासी लड़की को मनमुताबिक ज्यादा दहेज नहीं मिलने पर लड़की ने शादी तोड़ दी।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

भद्राद्री कोठागुदम के अश्वरोपेट गांव से लड़की और उसका परिवार शादी के लिए आया था। तभी अचानक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया, जिससे मैरिज हॉल में मौजूद मेहमान और दूल्हे के परिवार के लोग भी हैरान रह गए।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

शादी का मुहूर्त निकला जा रहा था। इसके बाद दूल्हे के परिवारवाले उस होटल में पहुंचे जहां लड़की का परिवार रुका हुआ था। उनसे शादी के लिए जल्द चलने को कहा। जब दूल्हे के परिवार को बताया गया कि दुल्हन को और दहेज चाहिए, तब सब भौंचक्के रह गए।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

इसके बाद दूल्हे और परिजन शादी का मंडप छोड़कर पुलिस के पास पहुंच गए। इसके बाद दुल्हन के परिवार को बुलाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, दोनों परिवारों ने बातचीत के बाद मामले को आपस में सुलझा लिया। कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है और न ही किसी के खिलाफ कोई केस हुआ है। ऐसा पता चला है कि लड़की की शादी करने में दिलचस्पी नहीं है। उसने ज्यादा दहेज की मांग की थी और शादी के मंडप तक नहीं आई। पुलिस का कहना है कि दुल्हन के परिवार को दूल्हे की फैमिली से दहेज में दो लाख रुपये मिले थे। लेकिन चूंकि लड़की अपने फैसले पर अड़ी हुई थी, इसलिए पैसा लौटा दिया गया और दोनों परिवार अपने-अपने घर चले गए।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image
Share this Article