खेलो इंडिया दस का दम प्रतियोगिता शुरू….

admin
admin
1 Min Read

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में खेलो इंडिया-दस का दम प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली की आठ वर्षीय ट्रैक और फील्ड एथलीट साक्षी के साथ इस कार्यक्रम को झंडी दिखाकर शुरू किया। साक्षी खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक हैं।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image

देश में 10 मार्च से 31 मार्च के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता की कुल 10 स्पर्धाओं में लगभग 15,000 महिला एथलीट भाग लेंगी। अनुराग ने कहा कि खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की टैगलाइन है, ‘है दम तो बढ़ाओ कदम’। ये एक और बड़ा कदम है जिसे हमने खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया है।

Ro No. 12242/26
Ad imageAd image
Share this Article